क्या सेब मधुमेह के लिए अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 09:06

क्या सेब मधुमेह रोगी के लिए अच्छा है?

अगर आपके मन में सवाल हैं कि क्या सेब मधुमेह रोगी के लिए अच्छा है, तो आपको बता दें कि डायबिटिक्स के लिए सेब अच्छा होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर बढ़ने का जोखिम कम कर सकता है। साथ ही सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो ग्लूकोज़ के अवशोषण को धीमा करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कुछ हद तक कम हो सकता है।
डायबिटीज में सेब खाने के फायदे

सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, यह मधुमेह की स्थिति में भीकाफी लाभकारी हो सकता है। तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम मधुमेह के लिए सेब के लाभ के बारे में नीचे विस्तार से बता रहे हैं।

फाइबर से समृद्ध

डायबिटीज में सेब खाने से इसके कुछ लक्षणों से राहत मिल सकती है। दरअसल, सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, शरीर फाइबर को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है, जिससे कि ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि नहीं होती है। साथ ही यह वजन कम करने में भी मदद कर सकता है , जिससे ब्लड शुगर में होने वाली जटिलताओं से बचाव हो सकता है। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से भी रोक सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

मधुमेह के लिए सेब फायदेमंद होते हैं, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध होता है। सेब की त्वचा या छिल्के में मौजूद क्वेरसेटिन (Quercetin) नामक एंटीऑक्सिडेंट कार्ब युक्त खाद्य पदार्थों के डाइजेशन को धीमा कर देते हैं। जिससे कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। दरअसल, यह अचानक ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से बचाव कर सकता है और मधुमेह की स्थिति को बेहतर कर सकता है।

आंखों के लिए

डायबिटीज में सही समय पर मैनेजमेंट के तरीके को न अपनाया जाए, तो इससे डायबिटिक रेटिनोपैथी की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आँखों से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में डायबिटीज में सेब खाने से इसमें मौजूद विटामिन ए और ल्यूटिन+जियाजैंथिन आँखों को स्वस्थ रखने का काम कर सकते हैं। इससे डायबिटीज में आँखों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

सेब में चीनी की मात्रा कम होती है, जिससे कि यह ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ाता है। साथ ही डायबिटीज में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है, जिसे कम करने में सेब मदद कर सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। साथ ही सेब खाने से रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा मिल सकता है।

इम्युनिटी बूस्टर

शुगर की समस्या होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे कई अन्य छोटी-छोटी समस्याएं होने का जोखिम बढ़ जाता है। सेब इम्यून सिस्टम को बेहतर करने का काम कर सकता है। दरअसल, सेब में फाइटोकेमिकल पाए जाते हैं, जो बीमारियों से बचाव कर सकता है। वहीं, एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है। इतना ही नहीं सेब में विटामिन सी भी मौजूद होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है।
डायबिटीज में कब और कितना सेब खाएं

अब हम लेख के इस भाग में जानेंगे कि मधुमेह के लिए सेब का सेवन किस वक्त किया जा सकता है और कितना सेब खा सकते हैं।

शुगर में सेब कब खाएं :

शुगर में सेब दिन के किसी भी समय खा सकते हैं, पर सुबह खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

शुगर में कितना सेब खाएं :

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि एक मधुमेह रोगी प्रतिदिन कितने सेब खा सकता है, तो आपको बता दें कि सेब में चीनी की मात्रा कम होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज एक दिन में एक मध्यम आकार का या आधा सेब खा सकते हैं। यदि किसी को डायबिटीज के आलावा कोई और स्वास्थ्य समस्या है, तो वे सेब को अपने आहार में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ से बात करें।

डायबिटीज में अधिक सेब खाने से होने वाले जोखिम

किसी भी खाद्य पदार्थ को अधिक मात्रा में खाने से उसके कुछ जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे ही डायबिटीज में ज्यादा सेब खाने से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है, जो कुछ इस प्रकार हैं :

डायबिटीज में अधिक सेब खाने से दांतों के इनेमल को नुकसान हो सकता है, क्योंकि यह एसिडिक होते हैं।
डायबिटीज में सेब खाने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, जिससे होठों और गले में सूजन हो सकती है।
सेब के अधिक सेवन से गैस, पेट में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

जब भी कोई स्वास्थ्य समस्या होती है, तो डॉक्टर सेब खाने की सलाह देते हैं। फिर भी लोग सोचते है कि शुगर में सेब खाना चाहिए या नहीं। तो अब आपको इस सवाल का जवाब इस लेख से मिल हो गया होगा। साथ ही हमने लेख में डायबिटीज और सेब खाने से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां भी दी हैं, जो डायबिटिक के लिए सहायक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा, डायबिटीज में खानपान से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए Phablecare ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info